स्वर किसे कहते है? हेल्लो दोस्तों, क्या आप जानते हैं की हिंदी वर्णमाला में स्वर कितने प्रकार के होते हैं, स्वर कितने होते हैं? यदि आप हिंदी भाषा को शुरुआत से सिख रहे हैं या फिर आप हिंदी व्याकरण सिख रहे हैं तो आपको सबसे पहले हिंदी वर्णमाला सिखनी होगी, तभी आप आगे के topics के बारेमे अच्छे से सिख सकेंगे. और आज, उन्हि मे से एक topic स्वर के बारेमे हम आपको बताने वाले हैं.

यहाँ पर आप जानेंगे की स्वर किसे कहते हैं, स्वर की परिभाषा क्या हैं, स्वर कितने प्रकार के होते हैं (Types of swar in Hindi grammar), हिंदी में स्वर कितने होते हैं, इत्यादि. इस लेख को पढने के बाद आपको स्वर के बारेमे सब कुछ समज में आ जायेगा. बहोत सारी प्रतियोगी परीक्षा में भी हिंदी व्याकरण में स्वर से सम्बंधित सवाल पूछे जाते हैं, जैसे की हिंदी में स्वरों की संख्या कितनी होती हैं, कुल कितने स्वर होते हैं, इत्यादि. बहोत से छात्रो को स्वर की संख्या से related सवाल होते हैं, क्योकि कुछ लोग कहते हैं की स्वर 11 होते हैं, कुछ कहते हैं की 13 होते हैं. यहाँ पर आपका यह confusion भी दूर होने वाला हैं.
हिंदी वर्णमाला को 2 भंगो में बांटा गया हैं, स्वर और व्यंजन. यहाँ पर हम स्वर के बारेमे बताने वाले हैं.
यहाँ पर सीखे: हिंदी वर्णमाला की पूरी जानकारी
तो चलिए शुरू करते हैं, और जानते हैं की स्वर किसे कहते हैं, फिर हम स्वर के भेद के बारेमे सीखेंगे.
स्वर किसे कहते हैं
स्वर की परिभाषा: जिन वर्णों को बिना किसी दुसरे वर्ण की मदद से बोला जा सकता हैं, उन्हें स्वर कहते हैं. स्वर के उच्चारण में हमें किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं होता हैं और नहीं किसी दुसरे वर्ण की सहायता लेनी पड़ती हैं.
आसान भाषा में कहे तो जिन वर्णों को हम स्वतंत्र रूप से बोल सकते हैं, उन्हें ही स्वर कहते हैं. यही स्वर की व्याख्या हैं.
अब जानते हैं की स्वर की संख्या कितनी होती हैं, मतलब की हिंदी में कुल कितने स्वर हैं.
यह भी पढ़े: वर्ण किसे कहते हैं
स्वर की संख्या
हिंदी वर्णमाला में कुल 11 स्वर हैं. जैसे की,
स्वर: अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ
यदि हम मात्रा के आधार पर स्वर की संख्या की बात करे तो वह 10 हैं. इसमे से “ऋ” अर्धस्वर हैं.
आपको बता दे की इसके आलावा 2 और वर्ण होते हैं जिन्हें कुछ लोग स्वर कहते हैं और कुछ लोग व्यंजन कहते हैं. अनुस्वार (अं) और विसर्ग (अ:) इन दोनों को अयोगवाह कहते हैं. ना तो यह स्वर हैं और नाही पूर्णरूप से व्यंजन हैं. इन्हें बस स्वर के साथ लिखते हैं.
तो अब आपके मन में जो सवाल था की हिंदी वर्णमाला में कुल स्वर कितने होते हैं, उसका जवाब मिल गया होगा. अगर कोई यह कहा रहा हैं की स्वर 13 होते हैं तो उन्होंने 2 अयोगवाह को भी स्वर में शामिल कर दिया हैं. पर असल में वे स्वर नहीं हैं.
Also read: सर्वनाम किसे कहते हैं
चलिए अब हम जानते हैं की स्वर कितने प्रकार के होते हैं, स्वर के भेद के बारेमे जानते हैं.
स्वर के प्रकार कितने होते हैं
उच्चारण के हिसाब से हिंदी वर्णमाला में स्वर के 3 प्रकार होते हैं. स्वर के भेद के बारेमे विस्तृत जानकारी आपको निचे दी गयी हैं.
- ह्रस्व स्वर
- दीर्घ स्वर
- प्लुत स्वर
ह्रस्व स्वर किसे कहते हैं
जिन स्वरों को बोलने में कम से कम समय लगता हैं, उन्हें ह्रस्व स्वर कहते हैं. आसान भाषा में कहे तो इन स्वरों को आप जल्दी से बोल सकते हो, उनका उच्चारण जल्दी से कर सकते हैं.
ह्रस्व स्वर: अ, इ, उ, ऋ
दीर्घ स्वर किसे कहते हैं
जीन स्वरों को बोलने में ह्रस्व स्वर से ज्यादा समय लगता हैं, उन्हें दीर्घ स्वर कहते हैं. इन स्वरों का उच्चारण करने में आपको ह्रस्व स्वरों की तुलना में थोडा ज्यादा समय लगेगा.
दीर्घ स्वर: आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ
प्लुत स्वर किसे कहते हैं
जिन स्वरों को बोलने में दीर्घ स्वर से भी अधिक समय लगता हो, उन्हें प्लुत स्वर कहते हैं. सबसे ज्यादा समय आपको इन स्वरों का उच्चारण करने में लगता हैं. इन स्वरों को हम लम्बे समय तक उच्चारण करते हैं.
प्लुत स्वर: ओउम्!
यह भी पढ़े:
तो अब आपको स्वर के प्रकार कितने होते हैं, इसके बारेमे पता चल गया होगा. यहाँ पर हमने आपको जो स्वर के भेद के बारेमे बताया, वह उच्चारण के आधार पर स्वर के प्रकार हैं. इसके आलावा स्वरों को अलग-अलग आधार पर बांटा जा सकता हैं.
यहाँ पर हमने आपको स्वर के बारेमे जानकारी देना का पूरा प्रयत्न किया हैं. दोस्तों, स्वर को सीखना बहोत ही जरुरी हैं और इसके बारेमे आपको थोडा सा भी confusion नहीं रखना हैं. मेने देखा हैं की कुछ लोग स्वर की संख्या को लेकर बड़े confusion में रहते हैं, तो आपको उस तरह नहीं रहना हैं. यदि अभी भी आपके मन में कोई संदेह हैं तो आप बेजिजक हमें कमेंट करके बता सकते हैं.
स्वर: FAQ:
हिंदी में कुल कितने स्वर होते हैं?
हिंदी वर्णमाला में कुल 11 स्वर होते हैं, जिनमे से एक अर्धस्वर होता हैं.
स्वर के भेद कितने हैं?
उच्चारण के आधार पर स्वर को 3 भंगो में बांटा गया हैं. ह्रस्व स्वर, दीर्घ स्वर और प्लुत स्वर.
Conclusion:
यहाँ पर आपने सिखा की स्वर किसे कहते हैं, स्वर कितने प्रकार के होते हैं, ह्रस्व स्वर, दीर्घ स्वर और प्लुत स्वर किसे कहते हैं, उच्चारण के आधार पर स्वर के भेद कितने हैं, इत्यादि. मुझे उम्मीद हैं की आपको यह लेख पसंद आया होगा और कुछ नया सिखने मिला होगा. यहाँ पर हम English और हिंदी व्याकरण से सम्बंधित articles लिखते हैं तो आप हमें follow जरुर करियेगा. और हा, इस लेख को अपने दोस्तों को share करना ना भूले. धन्यवाद.